मालवीय व अटल की जयंती पर सांसद कविता सिंह ने किया पौधारोपण
परवेज अख्तर/सिवान:
सिसवन. काशी विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व सीवान के पूर्व सांसद जनार्दन तिवारी की जयंती प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई. सिसवन प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की दोपहर सांसद कविता सिंह ने पौधारोपण किया. इस मौके पर सांसद ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी नेता ही नहीं समाजसेवी, राष्ट्र चिंतक, कवि व निर्भीक पत्रकार भी थे. जदयू नेता अजय सिंह ने कहा कि अटल जी का जीवन दर्शन राजनीति क्षेत्र में हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत है. इस मौके पर सीओ इंद्र वंश राय, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, प्रमुख धर्मेंद्र साह, पूर्व प्रमुख पुण्य देवराय, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सत्येंद्र भारती, हरेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया रघुनाथ राम, रमेश तिवारी, अरविंद आनंद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.




Recent Comments