पानापुर(सारण) थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो में मारपीट की घटनाओ  में आधे दर्जन लोग घायल हो गए। पहली घटना बेतौरा गांव की बतायी जाती है जहां जमीनी विवाद में हुई मारपीट में लखनदेव महतो ,निर्मला देवी ,विकास कुमार , आकाश कुमार और प्रीति कुमारी घायल हो गए जबकि सेमरी गांव में मारपीट की दूसरी घटना में मैना देवी घायल हो गयी  । सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी पानापुर लाया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने लखनदेव महतो ,निर्मला देवी एवं विकास कुमार को छपरा रेफर कर दिया ।