मारपीट कर रुपए छीनने की प्राथमिकी

✍परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के भूसी गांव में मारपीट करने एवं पैसे छीनने की प्राथमिकी थाने में दर्ज की गई है। मारपीट में घायल भूसी निवासी रामबाबू यादव ने गांव के ही रामजी यादव, लक्ष्मण यादव, प्रदीप यादव, उत्तम यादव, राकेश यादव, मुकेश यादव, प्रहलाद यादव व प्रिंस कुमार यादव को आरोपित किया है। प्राथमिकी में दारौंदा से लौटने के दौरान मारपीट करने एवं दो हजार रुपए छीन लेने का आरोप लगाया है।
—