मानव शृंखला में अनुमंडल का होगा शानदार प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : जल जीवन हरियाल अभियान के तहत 19 जनवरी को मानव शृंखला की सफलता को ले प्रखंड के उत्क्रमित मध्य
विद्यालय भगौछा के प्रांगण में गुरुवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसका उद्घाटन एसडीओ मंजीत कुमार, बीडीओ नंद किशोर साह,बीईओ अजय कुमार सिंह, सीओ युगेश दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि एसडीओ मंजीत कुमार ने कहा कि मानव शृंखला में अनुमंडल का शानदार प्रदर्शन होगा। पिछले मानव शृंखला की अपेक्षा इस बार अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली के तहत यह लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि हर परिवार हर वर्ष पौधा लगाएं और उसकी उचित देखभाल करें।
उन्होंने कहा कि इसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम में कला जत्था के कलाकारों ने लोग गीत गाया। कार्यक्रम को बीडीओ नंद किशोर साह,बीईओ युगेश दास, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी निरंजन कुमार, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी असलम हुसैन,सीडीपीओ मो. सुहैल, प्रधानाधायापक खुर्शीद अंसारी, जिला पार्षद चंद्रिका राम, पूर्व मुखिया सुनील राय, पंचायत सचिव रिजवानुल्लाह आदि उपस्थित थे। मुखिया माधुरी राय ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।
—