
मानविता मिडिया द्वारा लाल बिहारी लाल सम्मानित
सुरमयी शाम में गायको ने बांधा समां,श्रोताओं ने लगाई सुरो की गंगा में डूबकी
नई दिल्ली। मानविता मिडिया दवारा रुत है सुहानी समां मस्तानी भाग -2 का आयोजन सुर ऋतु स्टूडियों,द्वारका में किया गया जिसमें दर्जनों गायक गायिकाओं ने हिस्सा लिया और अपनी सुरों की गंगा में श्रोताओं को डूबकी लगाने को विवश किया। ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. संजय मिश्रा,अशोक गुप्ता ,शालिनि निगम थे।
इस अवसर पर पत्रकार एंव गीतकार लाल बिहारी लाल को मानविता मिडिया प्रा. लि. की ओऱ से कमलेश वरुण एवं कविता पांडे द्वारा सम्मनित किया गया। श्री लाल मानविता मिडिया सहित देश के सभी संगीत कंपनियों के लिए सकड़ो गीत लिख चुके है। इश असर पर कामना मिश्रा एंव राघव बंसल को भी सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक मनीष पांडे ने सभी को धन्यवाद दिया।




Recent Comments