मां जगदम्बा घोड़ा रेस प्रतियोगिता में बादल आया प्रथम
बिदुपुर(वैशाली) : बिदुपुर प्रखंड के कंचनपुर गंगा नदी किनारे घाट पर मां जगदम्बा घोड़ा रेस प्रतियोगिता में माइल पँचायत मुखिया सोनी देवी पति रणवीर राय का घोड़ा बादल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि कंचनपुर घाट पर आयोजित मा जगदम्बा घोड़ा रेस प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक घोड़ा ने भाग लिया। घोड़ा रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिदुपुर प्रखंड के माइल पँचायत के मुखिया सोनी देवी पति रणवीर राय का घोड़ा बादल ने प्राप्त किया। जबकि दूसरा स्थान सबलपुर के संजय राय,तृतीय स्थान सहदुल्हपुर के नागेश्वर राय एवम चतुर्थ स्थान कंचनपुर के कपिल राय के घोड़ा ने प्राप्त किया। इस अवसर कंचनपुर के पूर्व मुखिया सुनील कुमार उर्फ काली राय, कपिल राय,अभिमन्यु कुमार,अवध किशोर पांडेय,सुनील कुमार,शिव चन्द्र पांडेय,मुंद्रिका राय, वीरू राय, प्रमोद कुमार,लक्ष्मी राय सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।घोड़ा रेस को देखने के लिए गंगा नदी किनारे काफी दूर दूर से दर्शक गण पहुंचे थे।