मांडलगढ़ राजस्थान- उप चुनाव: जिला भाजपा की अब नहीं चलेगी,मनमानी, सीएम राजे का दखल अब नई बनेगी कहानी

🌈 मांडलगढ़ [ दिलीप मेहता ].✍🏻बिते दिनो में मांडलगढ़ उपचुनाव को लेकर जिला भाजपा की मनमानी पर अब चुनाव प्रभारी बनते ही राज. के काबीना मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने लगता है इसे गंभीरता से समझ लिया और बढ़ती गुटबाजी की मुख्यमंत्री तक जानकारी पहुंचने के बाद ही राजे ने भी इसे गंभीर मानकर आज शाम शुक्रवार को पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरूजी, प्रधान घनश्याम कंवर,नीता विजयवर्गिय, हरिश भट्ट, रणजीतसिंह, राजकुमार आंचलियां , व शंकरसिंह पुरावत , ओम मेडतिया , विनोद ओस्तवाल व सत्यनारायण उपाध्याय सहित और भी नेताओ को जयपुर बुलाया है।

इन सभी से चर्चा कर राजे अब मांडलगढ़ विधानसभा की सीट पर रायशुमारी कर ही प्रत्याक्षी घोषित कर नई कहानी लिखेगी। अपने राम ने पहले ही चेताया था की जिला भाजपा की मनमानी के चलते बढ़ती गुटबाजी से मामला बिगडने के संकेत साफ दिखाई देने लगे थे।

उसके बाद भाजपा आलाकमान को संभवतया होश आया और आज सभी प्रमुख जनो को मुख्यमंत्री राजे ने जयपुर बुलाया इससे अब भाजपा में एका एक जोश आता दिखाई दे रहा है।

बढ़ती गुटबाजी के कारण इतने दिनो तक चली जिला भाजपा की मनमानी अब खत्म होती नजर आ रही है।कृपलानी के समक्ष भाजपा के कई नेताओ ने भाजपा जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाये थे ?

सवाल टिकट के मसले को लेकर है जिस पर फाइनल मोहर अब वसुंधरा राजे आज की क्षैत्रिय नेताओ की बैठक के बाद ही तय करेगी और संभावना है सोमवार को नामांकन भी भरा जा सकता है। दुसरी और मांडलगढ़ के चुनाव प्रभारी राज्य के काबीना मंत्री श्रीचंद कृपलानी जमीनी नेता है और कार्यकर्ता की नब्ज पहचानते है तथा चुनावो के अच्छे रणनीति कार है।

निम्बाहेडा जिला चितौडगढ़ से भैरोसिंह जी शेखावत ने विधानसभा का चुनाव लडा तब कृपलानी की ताकत उभर कर उनके सामने आई थी और शेखावत ने निम्बाहेडा सीट पर बाद के चुनाव में अपना उत्तराधिकारी मानकर कृपलानी को टिकट देकर जीत दिलाई थी।

कृपलानी के आने से भाजपा संगठन में अब चुस्ती आने लगी है। टिकट किसे भी मिले लेकिन बडे मतदाता के रूप में ब्राह्म्ण समाज की भूमिका टिकट को लेकर महत्वपूर्ण रहेगी और पूर्व विधायक गुरूजी, हरिश भट्ट तथा सत्यनारायण उपाध्याय मंडल अध्यक्ष अनिल पारीक भी जयपुर बैठक में होंगे यह साफ संकेत नजर आताहै।

आज करीब 18 जनो को बुलाया गया जिसमें 4 ब्राह्म्ण है और लगभग 5 राजपूत समाज से होगें जिनमें शक्तीसिंह हाडा, प्रधान घनश्यामकंवर व शंकरसिंह, रणजीतसिंह व मंडल अध्यक्ष रघुवीरसिंह शामिल हो सकते है। शायद इतने ही वैश्य वर्ग से शामिल होगे, इस गणित के आधार पर टिकट राजपूत समाज, ब्राह्मण समाज या फिर अंत में वैश्य वर्ग से ही फाइनल होगा ?

ज्यादा संभावना राजपूत समाज से नजर आती है तथा जातीगत समीकरण बैठे तो अजमेर में कांग्रेस रघुशर्मा को मैदान में उतारती है फिर भाजपा भी ब्राह्म्ण समाज का पत्ता मांडलगढ़ सीट पर खोल सकती है लेकिन यह सब संभावित चर्चायें और आंकलन है।

जयपुर में मांडलगढ़ उप चुनाव को लेकर भाजपा की …आज की शाम .. होने वाली बैठक किस प्रत्याक्षी के नाम होगी …अब तो यह वसुंधरा राजे ही जाने या फिर …बस … राम ही जाने ?? 🤷‍♀ 🤷🏼‍♂…..💢