
मांझी(सारण)। मांझी प्रखंड की बेटी बबली कुमारी ने आईसीएआई के जालंधर ब्रांच द्वारा आयोजित सीए की फाइनल परीक्षा में 404 मार्क्स के साथ सफल होकर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन की है। उसकी सफलता पर ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है। बबली मूलतः ताजपुर-फुलवरिया गांव निवासी स्व. बदरी नाथ प्रसाद की पोती एवं बजींदर प्रसाद व राधा देवी की पुत्री हैं। जो अपने माता-पिता भाई-बहन के साथ जालंधर में रहती हैं। बबली ने अपनी प्रारंभिक से लेकर अभी तक की पूरी शिक्षा जालंधर में हीं रह कर पूरी की है। पिता बजींदर प्रसाद कंस्ट्रक्शन लाइन में ठेकेदार हैं। जबकि माँ राधा देवी कुशल गृहिणी हैं। एक बहन रूबी कुमारी है जो अभी बी-कॉम की परीक्षा दी है। भाई विनय कुमार ऑटो-मोबाइल इंजीनियर है। सीए की फाइनल परीक्षा में सफल होने पर विनोद कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।




Recent Comments