मांझी नगर पंचायत में विकास कार्यों में लूट खसोट की शिकायत, पूर्व जिला पार्षद ने डीएम को दिया पत्र
दैनिक खोज खबर/मांझी(सारण)। सारण जिला भाजपा के प्रवक्ता एवम मांझी के पूर्व जिला पार्षद अभिषेक कुमार उर्फ पंकज सिंह जिला पदाधिकारी को पत्र देकर मांझी नगर पंचायत में किये जा रहे विकास कार्यों में कथित रूप से अवैध वसूली एवम लूट खसोट का आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत क्षेत्र में हाल की दिनों में निर्मित सड़क एवम नाला आदि के निर्माण में बड़े पैमाने पर लूट खसोट की गई है। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन में मानक के विपरीत लाभार्थियों का चयन करने तथा उनसे अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से समिति गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल कुमार उर्फ बिट्टू राय ने आरोपों को मनगढ़ंत एवं बेबुनियाद बताया।




Recent Comments