माँ यूथ ऑर्गनाईजेशन के बैनर तले गम्हरिया में निकाली गई मतदाता जागरूकता साईकिल रैली

साइकिल रैली के निकालते माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन के सदस्य

दैनिक खोज खबर, छपरा

आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिये माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले मतदाता जागरूकता के लिए गम्हरिया में साईकिल रैली निकाली गई । इस साईकिल रैली में करीब 50 के संख्या में युवाओं ने भाग लिया जिसमें पहली बार वोट देने वाले वोटरों ने भी उत्साह से भाग लिया ।

साइकिल रैली में शामिल युवक गांव में साईकिल से घूमकर गगनभेदी नारे “उम्र 18 पूरी हैं ! वोट देना जरूरी हैं,” “सारे काम छोर दें, सबसे पहले वोट दें”, “आओ वोट करें, देश को सपोर्ट करें” आदि लगा रहे थे। इस रैली ने पूरे गाँव में नई जन-चेतना जगाने क़ा कार्य किया।

संगठन के अध्यक्ष शशि सिंह ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिये कई कार्यक्रम किये जा रहे है। हाल ही में हुए चुनावी मेनिफेस्टो प्रतियोगिता में जलालपुर के रवि किशन ने प्रथम स्थान, मुजफ्फरपुर के आशीष सिंह ने द्वितीय स्थान एवं पियानो के रईस सुलेमान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। संगठन द्वारा आगे मतदाता जागरूकता हेतु एक अनोखी तरह की पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

संगठन की सचिव जया सोनल ने कहा कि वोट देना सभी जिम्मेवार नागरिकों क़ा पहला कर्तव्य है। उन्होंने जन-जागरूकता फ़ैलाने हेतु इस रैली क़ा आयोजन आगामी समय में और भी स्थानों पर होंने की बात कही।

आज की साईकिल रैली में मुख्य रूप से मृत्यंजय ,अमन सिंह ,सुमित कुशवाहा ,रविशंकर शर्मा ,सुरज कुमार ,अनूप शर्मा ,अविनाश कुमार,आशुतोष कुमार ,विकाश कुमार ,अरविन्द राम, बिट्टू गिरी, अंशु गिरी ,फैजल इकबाल, अभिषेक सिंह, बंटी प्रसाद ,अर्जुन कुमार, मनीष कुमार,राहुल कुमार, ओमप्रकाश प्रसाद ,पवन मांझी, सुशिल कुमार ,सुमन कुमार,अमन साह, मनोरंजन माँझी, छोटन कुमार आदि थे ।