
इसुआपुर(सारण): प्रखण्ड के श्यामपुर गांव में श्यामपुर प्रीमियम लीग के बैनर तले महिला कबड्डी गोपालगंज तथा अमनौर के बीच खेला गया।जिसमें गोपालगंज की टीम बिजई रही।खेल में रेफरी बिटू बिन्दपुरी तथा सीटू कश्यप ने अपनी जिम्मेदारी निभाई वही कॉमेंट्री विकास प्रसाद ने किया।बेस्ट खिलाडी का पुरस्कार मनीषा कुमारी को दिया गया।लाइन एम्पायर सुमित कुमार तथा गुड़ु कुमार थे ।इसके पूर्व मुख्य अतिथि के रूप आये मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह ने टॉस कर खेल का शुरुआत कराया ।गोपालगंज के कैप्टेन राधा कुमारी को जिलापार्षद सदस्या गीता सागर राम प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष छबिनाथ सिंह ,राजकिशोर सिंह, रेणु देवी,बिश्वजीत महतो,गोपाल चतुर्वेदी,डॉ ददन प्रसाद,पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, मुकेश चौरसिया, रणधीर सिंह ,गंगा सागर राम आदि ने संयुक्त रूप से कप प्रदान किया।वही टूर्नामेंट का आयोजन राजेन्द्र महतो,राकेश सिंह, राजेश चौहान, अरुण कुमार, विकास कुमार, ध्रुप कुमार,मनोज कुमार आदि ने किया।




Recent Comments