
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी पंचायत में नहर बांध पर शीसम का विशाल पेड़ काटे जाने की सूचना पाकर मशरक वन विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक मौके पर पहुच। सिसम का पेड़ काट रहे ठीकेदार व मजदुरो को पकड़ लिया। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुची। पेड़ काट रहे मजदुरो ने कहा कि हम लोगों को कहा गया कि सरकारी सिसम का पेड़ का डाक मशरक अंचल कार्यालय से हुआ है। डाक होने का रसीद दिखाया गया, तब हम सभी मजदुर नहर बांध पर सिसम का पेड़ काट रहे है। पुलिस दोनो पक्ष के बात सुन चुप हो गई। वन विभाग के फौरेस्टर लव कुमार राय, वनरक्षी मलय कुमारी वन कर्मियो के साथ काटे गए सिसम का पेड़ को अपने कब्जे में ले ट्रैक्टर पर लाद मशरक वन विभाग कार्यालय में लाए है। वन विभाग मशरक के फौरेस्टर लव कुमार राय ने कहा कि क्षेत्र में कही भी पेड़ काटने व कटवाने का अधिकार वन विभाग को है। किसी दूसरे विभाग को यह नियम नही है। वही सीओ मशरक ललित कुमार सिंह ने कहा कि सेमरी नहर बांध पर सिसम का पेड़ जो सुखा हुआ है। उसे 20 हजार 5 सौ रूपये में नीलाम कर उस राशि को सरकारी खाता में जमा कर दिया है।




Recent Comments