दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के सोनौली गांव में पिछले एक सप्ताह से लोगों के लिए आतंक का कारण बने पागल बंदर को रविवार दोपहर आखिरकार जाल की मदद से पकड़ लिया गया। बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, यह बंदर राहगीरों, घरों की छतों पर मौजूद लोगों तथा बाहर निकलने वाले ग्रामीणों पर अचानक हमला कर देता था। उसके हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे, जिससे गांव में भय का माहौल बना हुआ था। पंचायत के मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग की टीम ने बंदर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद सिवान से निजी बंदर पकड़ने वाले विशेषज्ञ को बुलाया गया, जिसने रविवार को जाल की मदद से बंदर को पकड़ लिया। बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत व्यक्त की । मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने बताया कि इस बंदर ने स्वच्छता ग्रही समेत दो दर्जन लोगों को काट कर जख्मी किया है।