मढौरा नगर पंचायत डिप्टी चेयरमैन ने जरूरतमंदों में राशन बांट कर मनाया अपने शादी का सालगिरह

मढ़ौरा,सारण । लॉक डाउन में जारी परेशानियों के बीच नपं की डीप्टी चेयरमैन राखी कुमारी ने जरुरमंदो की मदद कर अपने शादी का सालगिरह बनाया । डीप्टी चेयमैन ने इस अवसर पर अपने वार्ड में राशन कार्ड से वंचित दर्जनों परिवार को राशन उपलब्ध करा कर लॉक डाउन में उनकी परेशानी को कम करने का प्रयास किया । इस दौरान मौजूद उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विष्णु गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में सभी को जरुरतमंद की मदद करने की आवश्यकता है । लॉक डाउन में सभी लोग अपना जन्मदिन और सालगिरह जरुरतमंद की मदद करके मनाते है, इस तरह भी काफी लोग की मदद की जा सकती है ।

डीप्टी चेयरमैन राखी कुमारी ने कहा कि सक्षम लोग इस मुश्किल समय का सामना कर लेगे । दिक्कत दैनिक कामगारों, मजदुरी से जीवन यापन करने वाले और छोटे व्यावसायिओं को अधिक है । लॉक डाउन के लम्बा होने से ऐसे लोग अब विशेष रुप से परेशानी में है। सक्षम लोग अपने छोटे छोटे कार्यक्रम में भी हजारों रूपयें खर्च करते रहे है। यही खर्च जरुरतमंदों के बीच किया जाये तो उनकी काफी मदद मिलेगी और ऐसा करने वाले को भी आत्मिक खुशी प्राप्त होगी ।