गड़खा।गड़खा बाजार के खोदाईबाग रोड से शनिवार दोपहर एक बाइक चोरी हो गई। इस मामले में गड़खा निवासी पप्पू गुप्ता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें कहा कि खोदाईबाग रोड में उनका श्रृंगार की दुकान है। वह अपने दुकान के सामने हीरो स्प्लेंडर लगाकर दुकान खोल रहे थे।तभी बाइक चोरी हो गई काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चली।