विकास मित्रों को शिक्षा, विकासनत्मक कार्य के प्रति जबाबदेही से कार्य करने का दिया निर्देश

संजीत कुमार/सोनपुर। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में सोमवार की शाम अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने विभागीय स्टॉल का उद्घाटन किया। इसके पूर्व मंत्री ने बर्बाट्टा पहुँच कर भाजपा नेता ओम कुमार सिंह के आवास पर पहुँचे जहाँ उन्हें स्वागत किया गया. इस स्टॉल उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने उपस्थित विकास मित्रों से कहाँ कि हर मेलार्थियों को अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही हर योजनाओं की जानकारी शत प्रतिशत लोगों तक पहुंचे। हर योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचे चाहे किसी जाति धर्म के लोग हो. मंत्री ने विकास मित्रों से वार्ता कर
पंचायत स्तर पर संचालित कार्यों एवं योजनाओं की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मंत्री ने विकास मित्रों से पंचायतों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध में बातचीत की। उन्होंने विकास मित्रों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के टोले-मोहल्लों में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। इसलिए विकास मित्र केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित न रहें, बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस दौरान मंत्री ने विकास मित्रों को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की नसीहत दी। मीडिया कर्मी से उन्होंने कहा कि सारण जिले में मात्र एक अंबेडकर छात्रावास है जिसमें 720 बच्चे की पढ़ाई होती है और भी अंबेडकर छात्रावास खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर प्रखंड में अंबेडकर छात्रावास हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है। मंत्री श्री पासवान ने कहा कि हमारे विभाग ने सहायता कॉल सेंटर की भी व्यवस्था की है। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय कॉल करके सहायता मांग सकता है। उन्होंने कहाँ कि क़ानून के उलंघन्न करने वाले कोई जाति, धर्म के लोग होंगे उन्हें बख्सा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं नेपाल सहित कई देशों के पर्यटक इस धार्मिक और ऐतिहासिक मेले में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को विशेष रूप से सोनपुर के विकास पर नजर है। उन्होंने 680 करोड़ की लागत से यहां कॉरिडोर के अलावा बाबा हरिहरनाथ मंदिर के विकास के लिए 1000 करोड रुपए देने की बात कही है। यह सोनपुर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सनातन को विकसित किए जाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। बिहार सरकार की जो भी योजना है उसमें एससी एसटी कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण भागीदारी है। मौके पर भाजपा नेता ओम कुमार सिंह, मितलेश सिंह, नितिन सिंह, मुकेश सिंह व बिहार महादलित विकास मिशन निदेशक गौतम पासवान जिला कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ताराकांत,मयंक कुमार, विकास मित्र कमलेश कुमार, हरेंद्र, ममता,रागनी, सहित विभागीय अधिकारी, कर्मी,मौजूद रहे।