एस0एम0एस समता महाविद्यालय में विदाई समारोह आयोजित

समता महाविद्यालय में शिक्षक को मिली विदाई

हाजीपुर। जंदाहा प्रखंड स्थित एम0एस0एम समता महाविद्यालय के एक शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर महाविद्यालय द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षक प्रोफेसर डॉक्टर रामनाथ राय को बुके, शॉल फूल माला देकर सम्मानित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ नारायण दास ने की । प्रो. दास ने कहा कि इस महाविद्यालय में छात्रों के साथ शिक्षण कार्य कर बहुत ही सुखद अनुभूति होती है । महाविद्यालय शिक्षा का मंदिर है और एक मंदिर में जिस भाव से रहा जाता है उसी भाव को धारण करके यहां के छात्रों को शिक्षा दी जाती है। भौतिकी विभाग के वरीय शिक्षक प्रो डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि श्री राय काफी ऊर्जावान और कर्मठ शिक्षक रहे है एक सहकर्मी के रूप में भी बेहतर व्यक्ति साबित हुए हैं इस अवसर पर महाविद्यालय संघ के द्वारा नए सचिव का भी चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से रसायनशास्त्र विभाग के वरीय शिक्षक डॉ नंदलाल चौधरी को महाविद्यालय संघ के नये सचिव चूना गया इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ सत्यनारायण प्रसाद सिंह , भौतिकी विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष चंदेश्वरी यादव ,प्रो डॉ विनोद प्रसाद सिंह,प्रो उपेंदर भगत, प्रो अशरफ इमाम, प्रो.डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा, प्रो.डॉ रामानंद पांडे , डॉ विणा कुमारी, प्रोफेसर डॉ शिवशंकर प्रसाद राय, पूर्व प्रधान सहायक राकेश कुमार, डॉक्टर सुदिष्ट प्रसाद सिंह टुनटुन कुमार यादव समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।