मांझी। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर नंदलाल सिंह कालेज दाउदपुर के समीप शनिवार की दोपहर एटीएम कैश भान से ठोकर लगने से साइकिल सवार वृद्ध पिता व पुत्र जख्मी हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने उनकी पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। तथा खून से लथपथ गम्भीर रूप से जख्मी 70 वर्षीय वृद्ध को इलाज के लिए एकमा पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल बृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रख कर आवागमन ठप कर दिया। दुर्घटना व सड़क जाम की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव निवासी राजनारायण सिंह अपने पुत्र ब्रजेश कुमार के साथ दाउदपुर बाजार से राशन खरीद कर साईकिल से गांव लौट रहे थे। तभी छपरा से एकमा की ओर जा रहा एटीएम कैश भान ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी और वाहन लेकर भाग निकला। बताया जाता है कि राजनारायण सिंह कोलियरी से सेवानिवृत्त होकर गांव पर हीं रहते थे। उनकी देखभाल उनके इकलौते पुत्र ब्रजेश करते थे। राजनारायण की पत्नी वर्षों पूर्व ही स्वर्ग सिधार चुकी हैं। इधर पिता की मौत की खबर पाकर ब्रजेश फफक -फफक कर रोने लगा। लोग उसे ढांढस बंधाने में लगे हुए थे। लोगो ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद मृतक अपने दो पोतों से बेहद प्यार करते थे। वहीं गांव में उनका बड़ा ही सम्मान था। दुर्घटना में हुई मौत से गांव में मातम छा गया है।
About The Author




Recent Post
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर गूंजा जागरूकता का संदेश
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर गूंजा जागरूकता का संदेश
- सिवान की सिमरन परवीन का एशियन जूनियर रग्बी के भारतीय शिविर के लिए चयन
- सिवान की सिमरन परवीन का एशियन जूनियर रग्बी के भारतीय शिविर के लिए चयन
- डिप्टी ईओ जावेद एकबाल ने छात्रों को लोकतंत्र और मतदान का पढ़ाया पाठ
- समरसता संकल्प अभियान: चिरांद में पुजारी बबुआ जी महाराज सम्मानित
- मढ़ौरा की आरोही ने सीबीएसई बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बिखेरा जलवा
- छपरा में जदयू नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, मनोनीत सदस्यों को सौंपा गया पत्र
- बीडीसी की बैठक में जोरदार तरीके से उठा राशन कार्ड और बिजली का मुद्दा
- तरैया से स्थानांतरित महिला पर्यवेक्षिका को दी गई भावभीनी विदाई
- पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलशयात्रा, 2100 श्रद्धालुओं कलशयात्रा में हुए शामिल
- मोबाइल वाहन द्वारा परिवार नियोजन की दी गयी जानकारी
- मिठाई दुकान का ताला तोड़ गैस सिलिंडर एवं बर्तन की चोरी
- शराब धंधेबाज सहित आधे दर्जन गिरफ्तार
- विश्वविद्यालय अधिनियम- 2026 के खिलाफ राजेन्द्र कॉलेज शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने किया प्रदर्शन
- स्वराज ट्रैक्टर के नए मॉडल का हुआ लोकार्पण
- केजी बीभी जलालपुर में जेंडर संवेदनशीलता एवं महावारी स्वच्छता पर कार्यशाला, छात्राओं को जागरूक किया गया
- जलालपुर में भाजपा की प्रेस वार्ता, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान
- जलालपुर में भाजपा की प्रेस वार्ता, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान
- खैरा में ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहने चोरी,जांच में जुटी पुलिस
- गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि, गुरु आदित्यनाथ झा को किया याद
- सियार के काटने से जख्मी महिला एवं बच्चे की मौत से मचा हड़कंप
- कुत्ते के काटने से मुरादाबाद में एक मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही गांव-घर में मचा कोहराम
- क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
- पुण्यतिथि पर याद किए गए बहुजन नायक डॉ. धर्मनाथ राम
Recent Comments