भाजपा की बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी का चयन
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी स्कूल में भाजपा पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की
बैठक अवधेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई।बैठक में सहकारिता मंच के प्रदेश संयोजक अभिमन्यु सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत पाठक भी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रति शक्ति केंद्र पर एक एक प्रभारी की नियुक्ति की गई जो बूथों पर जा बूथ कमेटी का गठन करेंगे। इस मौके पर मनोरंजन सिंह, सुनील सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री प्रफ्फुल राज पांडेय, लोकेशनाथ पांडेय, विनय शंकर सिन्हा, गिरीश देव सिंह, राजेंद्र सिंह, शंकर पांडेय, जगन राम, सुरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, त्रिलोकी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
—




Recent Comments