गड़खा। गड़खा मानपुर मुख्य मार्ग पर इस्माइलपुर चौक के समीप मानपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक को रौंद डाला।जिसमें बाइक सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों में इस्माईलपुर गांव के तारकेश्वर राम के पुत्र गुड्डू कुमार और स्व कृष्णा दास के पुत्र मनीष कुमार शामिल है।घटना के बाद बोलेरो चालक ने वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों के इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गड़खा भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने गड़खा पुलिस को दी परंतु घण्टो बाद समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई थी।