बिहार में आज पहले चरण का निकाय चुनाव मतदान चल रहा है। अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
☞अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य “दैनिक खोज खबर“:- बिहार के 35 जिलों में रविवार की सुबह नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुका है। वोट शाम पांच बजे तक डाले जाएंगे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार वोटिंग शांतिपूर्ण है। इस बीच आरा के वार्ड 18 में प्रत्याशी की मौत के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया गया है।
पहले चरण के लिए कुल 5108120 वोटर 12978 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रत्याशियों में 6890 महिलाएं हैं। बिहार में यह दूसरा निकाय चुनाव है, जिसमें महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण दिया गया हॅै। मतदान के लिए कुल 5306 बूथ बनाए गए हैं।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार वोटिंग शांतिपूर्ण है। बूथों पर मतदाताओं की कमार लंबी होती जा रही है। इस बीच आरा के वार्ड नंबर 18 का चुनाव एक प्रत्याशी भागमणी देवी की निधन के कारण स्थगित कर दिया गया है। उनका निधन रविवार की सुबह चार बजे हो गया।




Recent Comments