तमंचे पर डिस्को का मामला नही हुई चार दिनों में अब तक गिरफ्तारी

नालंदा।बिहार के मुखिया, और सुशासन बाबु के नाम से मशहूर नितिश कुमार का गृह जिला नालन्दा इन दिनो काफी सुर्खियों मे है ,और होगा भी क्यो नही जब जिला के लाल खुद मुख्यमंत्री ही हो, लोग कोरोना जैसी बिमारी से परेशान है, मन्दिर मस्जिद, विधालय, मॉल सिनेमा घर, सहित सारे रोजगार बन्द है, या यु कहे की लॉक डाउन है ।पर नालन्दा के लोगो पर ना तो कोरोना का असर है और नही यहाँ की पुलीस प्रशासन का कोई डर, और डर होगा भी क्यो जब सुबे के पुलीस प्रशासन के मुखिया ही ईसी जिले के हो तो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के बोकना गांव से बड़ी खबर आ रही है। जहाँ गांव में सोमवार की रात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर जमकर तमंचे पर बाल बालाओ के द्वारा ठुमका लगवाया गया। बताया यह भी जा रहा है कि कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व डीएम के आदेश पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति व डॉट फटकार कर बापस लौट गये थे। जिसके बाद इनलोगो की मनोबल और बढ़ गया और फिर क्या कोरोनकाल में रात भर जमकर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया। बता दे कि यह कार्यक्रम बोकना गांव में सरकारी स्कूल के पास आयोजित किया गया और जमकर बार बालाओं से भोजपुरी अश्लील गानों पर ठुमके लगवाया गया। और तो और नितिश कुमार शराब बन्दी की बात अपने हर भाषण मे करते है और उन्ही के जिले के नौजवान आज कल शराब के खेल मे खुब माल कमा रहे है। भागनविगहा थाना क्षेत्र के बोकना गाँव मे ही शराब के नशे मे धुत युवक खुलेआम हाथो मे पिस्तौल लिये बार बालाओ के साथ नाच रहा है। जब की जिला प्रशासन को प्रोग्राम के बारे मे पहले ही बता दिया गया था। नालन्दा के जिलाधिकारी के कहने पर भागनविगहा के ओपी प्रभारी, बोकना गाँव जाते है और दो मिनट के बाद वपास लौट आते है ईसका मतलव ये साफ होता है की पुलीस यही कहने जाती है की आप जो करना है करो हम आप की सुरक्षा मे सडक पर तैनात है, हथियार लहराते जाओ कोरोना भगाते जाओ का विडियो भी सोसलमिडिया पर तेजी से वयारल हो रहा है, जिसपर जिला प्रशासन ने जाँच करने के लिये विधि व्यवस्था डी एस पी संजय कुमार ने 10 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज कराया, पर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही, फिर दो दिन बाद उसी भागनविगहा थाना क्षेत्र के पंचाने नदी से एक बालक का शव बरामद किया जाता है जो एन सी सी का कैडेट था ।जो कई दिनो से लपता था ।वही उसी गाँव के आस पास के लोग बताते है, की जो बालक का शव नदी से बरामद हुआ है ,ईसका भी तार बोकना गाँव से था, नाम नही छापने के शर्त पर कुछ ग्रामिण बताते है यहा तो 6 बजे के बाद शराब खुलेआम मिलता है।
इस इलाके में दबंग है इसकी ताज़ा उदाहरण है
की बिहार का पहला एक चौक है जो पासवान चौक जबरन बनाया गया है। अब आप को बता दे की ये पासवान चौक कहा है
ये है भागनविगहा के प्रचासा मोड के पास जहा पर से दिन भर मे काई बार नालन्दा के आलाधिकारी की गाड़ियां गुजरती है और तो और कई बार उसी रास्ते बिहार के सुशासन बाबु की भी गाड़ी गुजरी है ।पर आज तक किसी की भी नजर पासवान चौक लिखा हुआ पर नही गया। , कुछ गाँव बाले यह भी बताते है की जिस समय बाल बालाओ का नाच हो रहा था उस समय अगर पुलीस बाले आकर चारो तरफ से घेर लेते तो काफी मात्रा मे अबैध हथियार बरामद होता, लोग खुलेआम हाथो मे हथियार लेकर बैठे थे, पर पुलीस सारी रात नही आई, गाँव के कुछ लोग बताते है की जिला अधिकारी को ईसकी सुचना साम मे ही दे दिया गया था पर हुआ क्या, भागनविगहा थाना की पुलीस आई और अपना हिसाब किताब करके चुपचाप चली गई, अगर पुलीस सही कार्यवाही करती तो ना आज बो एन सी सी कैन्डिट की मौत भी नही होती, पर यहा तो कार्यवाई के नाम पर पैसे की कमाई होती है ।कुछ आस पास के गाँव बाले ये भी बताये की सैया भईल कोतबाल तो डर काहे का, जब भागनविगहा का थाना के प्रभारी खुद जो कार्यबाई के नाम पर खानापुर्ती करते है, हथियार लहराते जाओ कोरोना भगाते जाओ, पर अभी तक जिला प्रशासन और नालन्दा के एस पी निलेश कुमार हाथ पर हाथ धरे बैठे है, या फिर ये कहे की चुनाव का समय है वोट बैक भी देखना पडता है, अगर नालन्दा पुलीस की कार्यवाही इस तरह धीमे गाति से चलती रही तो वह दिन दुर नही जब शहर के लोग साम होते है अपने घरो मे दुबक जायेगे ।
पूरे मामले में जहा एक तरफ
भागन बिगहा ओपी पुलिस ने बुधवार को इलाके के पंचाने नदी से युवक की लाश बरामद की। कपड़े से परिजन शव की पहचान खाजे एतबारसराय गांव निवासी अमन ज्ञान पासवान के रूप में कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस जांच के बाद मामला स्पष्ट होने की बात कह रही है। एनसीसी कैडेट मृतक 10 जुलाई से लापता था। उसके अपहरण का केस भागन बिगहा ओपी में दर्ज कराया गया था। शव क्षत विक्षत अवस्था में मिली है। उससे बदबू आ रही है। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि एक सप्ताह पूर्व युवक की मौत हुई। वहीं, परिजन अपहरण कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव मिलने की सूचना के बाद एसडीओ जेपी अग्रवाल, डीएसपी संजय कुमार, नूरसराय, भागन बिगहा और सोहसराय थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर आ गई।
मृतक के भाई लाल मोहन पासवान ने बताया कि उसके भाई के मोबाइल पर कॉल आया था। जिसके बाद वह घर से निकल गया। नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे। इसके बाद अपहरण का केस दर्ज कराया गया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस अपहृत की खोजबीन नहीं कर रही थी। बरामदगी की गुहार ले बीते गुरुवार को परिजन व ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया था। परिजन अपहरण कर युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस कपड़े के आधार पर शव की पहचान से इंकार कर रही है। पदाधिकारी जांच के बाद मामला स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि कपड़े से परिजन मृतक की पहचान अमन ज्ञान पासवान के रूप में कर रहे हैं। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच में जुट गई है।