एकमा नगर पंचायत : वार्ड संख्या 13 के पार्षद के लिए आज हो रहा उपचुनाव
एकमा
एकमा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 के पार्षद के लिए आज हो रहे उपचुनाव में मतदान जारी है।
वार्ड संख्या 13 के प्राथमिक विद्यालय राजापुर में बनाये गए मतदान केंद्र पर मतदाता वोट डाल रहे हैं।
गत दिनों वार्ड 13 की पार्षद पूनम देवी के निधन के बाद इस वार्ड में पार्षद का पद खाली था जिसके लिए आज उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

इस उपचुनाव में पूर्व पार्षद की गोतनी इंदु देवी व आबिदा खातून आमने सामने हैं।
कड़े प्रशासनिक बंदोबस्त के बीच रविवार को यहां वोटिंग की प्रक्रिया जारी है।




Recent Comments