दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया । वर्षों से लटकी नप की तीन दर्जन विकास योजनाओं पर नप प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को सम्बंधित ठेकेदारों के साथ नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया व ईओ विजय कुमार उपाध्याय ने बैठक की। सभापति ने बताया कि लम्बे समय से लटकी 1 करोड़ 49 लाख 12 हजार की कुल 36 योजनाओ को चालू दिसंबर माह के अंत तक पूरा कर लेने को कहा गया है। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बुलायी गयी बैठक में आपेक्षित कुल 21 संवेदकों में से 15 संवेदक या उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। वही आधे दर्जन गैर हाजिर लोगों यथा जीनत प्रवीण, स्नेहा राज, बाकित कमाल, नरेंद्र कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद, सरोज देवी का नाम काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर अंतिम चेतावनी दी जा रही है। वही चालू माह के अंत तक अपनी योजनाओं को पूरा नहीं कर पाने वालों संवेदकों की योजनाओं को रद्द करते हुए सिक्योरिटी जब्त कर काली सूची में डालकर कार्रवाई का निर्णय लिया जा चुका है। बैठक में उपस्थित संवेदकों में बसंत कुमार राव, एनामुल हक, संतोष गिरी, अभिषेक कुमार पांडेय, महताब आलम, रईस लाल प्रसाद गुप्ता, मनीष कुमार, दीपु कुमार तिवारी, दानिश हैदर, शिव पुजारी, भानु राम, अंशु पांडेय, सहमत अली, फ़ैयाज़ हुसैन, पूनम कुमारी आदि शामिल हैं।




Recent Comments