राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया । जबकटिया स्थित कोहड़ा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी।काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने कोहड़ा नदी से युवक का शव निकाला।जानकारी थांनाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 6 निवासी शेख बाबुजान के 18 वर्षीय पुत्र महम्मद जहिम और उनके दो दोस्त कोहड़ा नदी में नहाने गये ।नहाने के क्रम में जहिम नदी में डूब गया ।और दोनों दोस्त शेख आलमगीर व इब्राहिम अंसारी बचकर निकल आये।घटना की सूचना जौकटिया मुखिया पति को मिली तो उन्होंने त्वरित मझौलिया पुलिस व मझौलिया सीओ को सूचना दी।सूचना पाकर मझौलिया के दरोगा योगेंद्र सिंह,सज्जाद गद्दी, सुनील सिंह अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुचे।घटना स्थल पर पहुच एनडीआरएफ टीम को सूचना दी।बताते चले कि डूबने वाला युवक कल ही बाहर से कमाकर घर आया था।एनडीआरएफ की टीम को देखने लोगो की भीड़ उमड़ी।