दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया -:देशभर के डॉक्टर आज (सोमवार को) हड़ताल पर हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रविवार को कहा कि वह पहले से घोषित हड़ताल के फैसले पर कायम है। आईएमए ने यह फैसला पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की पिटाई के बाद चल रहे आंदोलन के समर्थन में किया है। वहीं इसका असर पं चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में कुछ खास नहीं देखने को मिला । डॉक्टर के पेशे से जुड़े हुए । लोगों ने रैली निकालकर सभी से आग्रह कर नर्सिंग होम बंद कराने का प्रयास किया। लेकिन बहुत जगह नाकामी हाथ लगी। वहीं एमजेके हॉस्पिटल में आपातकालीन सेवा को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं ठप रही । हड़ताल को सफल बनाने में डॉ उमेश कुमार डॉक्टर अंजनी कुमार डॉक्टर सौरभ डॉक्टर मनीष सुशील चौधरी प्रमोद तिवारी एवं मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं ने सक्रिय भूमिका निभाई.