दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया। स्थानीय महाराजा पुस्तकालय में सोमवार को बिहार राज्य और राजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा पश्चिमी चंपारण, बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भूमि सुधार एवं राजस्व कर्मचारी संघ ,दैनिक वन कर्मी संघ जिला शाखा पशमी चंपारण एवं राज्य अनु .सचिव कर्मचारी संघ जिला शाखा पशमी चंपारण का 17 वा जिला अधिवेशन संपन्न हुआ ।जिसमें महामंत्री शशिकांत राय ने कहा कि संविदा पर बहाली हो रही है। जो बहाली पहले था वह रिटायर कर रहे हैं ।पांच के बदले 1 कर्मचारी काम कर रहे हैं ।सारी सुविधाएं को खत्म की जा रही है। इसके विरोध में तथा श्रमिक विरोधी नीति के खिलाफ 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल सभी कर्मचारी करेंगे ।वही इसके फूल झा ने कहा कि मैं वक्ता नहीं कार्यकर्ता हूं ।हम शिथिलहो गए हैं ।जिसके कारण सरकार हम पर दोहरी नीति लागू कर रही हैं 1920 में भारत वर्ष में पेंशन लागू किया गया था तथा 1964 में फैमिली पेंशन लागू किया गया। मौके पर विश्वनाथ सिंह, दिलीप कुमार ,भूमि सुधार कर्मचारी संघ के महामंत्री शंभू शरण प्रसाद, जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ,जिला मंत्री रामा शंकर पांडे ,राजेश्वर बैठा सहितकई वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को रखा।




Recent Comments