बेतिया – बिहार बोर्ड ने इंटर में नामांकन के लिए पहली मेरिट सूची की तिथि 11 अगस्त निर्धारित

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च बिहार:–
मेरिट सूची के आधार पर छात्र 13 से 18 अगस्त तक नामांकन कर सकेंगे। इसकी जानकारी बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि 11वीं में नामांकन को 11,47,039 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए है। ऑनलाइन आवेदन के लिए 31 जुलाई तक समय दिए गए थे। इंटर में 1,06,509 छात्रों ने अपने भरे हुए विकल्प में बदलाव किया है।