पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-
बैरिया : नेहरू युवा केंद्र, पश्चिम चंपारण, बेतिया के तत्वाधान में दिनांक -02-10-2024 को जिला युवा अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह निर्देशन में मौर्या नेहरू युवा क्लब के द्वारा माय भारत के स्वयंसेवकों की सहायता से बैरिया प्रखंड के ताधवानंदपुर डिही, वार्ड नं – 03 में स्वच्छता की सेवा कार्यक्रम 2024 अंतर्गत विस्तृत सफाई अभियान चलाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मौर्या नेहरू युवा क्लब के अध्यक्ष उदय सागर मौर्य के द्वारा की गई । स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न युवा क्लबो एवं माय भारत स्वयंसेवकों के माध्यम से जिले भर में आयोजित की जा रही है एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही गांधी जयंती के इस मौके पर पूज्य बापू को याद कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।





Recent Comments