बेतिया – नरकटियागंज :– नगर परिषद् को ओडीएफ घोषित करने का लक्षय नगर में लगेंगे एलइडी

न्यूज इनपुट चंदन गोयल नरकटियागंज प.चम्पारण बिहार:–
नगर परिषद कार्यालय नरकटियागंज में सशक्त स्थायी समिति की बैठक शनिवार को संपन्न हुई. जिसमें मुख्यपार्षद राधेश्याम तिवारी ने नए सिरे से शहर को रौशन करने का प्रस्ताव रखा, जिससे सभी पार्षदों ने अपने सहमति प्रदान किया. मुख्य पार्षद श्री तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में नए सिरे से एलईडी लाइट लगाए जाने का निर्णय लिया गया, जितने भी पुराने एलईडी है और जो नहीं जल रहे हैं, उसकी मरम्मत शीघ्र करने पर भी सहमति बनी. नगर परिषद क्षेत्र को 31 मार्च18 तक ओडीएफ घोषित करने के लिए पूरी शक्ति लगाने पर विचार किया गया. नगर परिषद के मुख्य पार्षद श्री तिवारी ने कहा कि सभी पार्षदों व कर्मचारियों के सहयोग से इस कार्य को पूरा किया जा सकेगा. नगर परिषद कर्मी प्रत्येक सोमवार को खादी का कपड़ा पहने इस पर जोर दिया गया, यह एक अद्वितीय पहल है. नगर परिषद क्षेत्र को व्यवस्थित, स्वस्थ, स्वच्छ और आकर्षक बनाने में नगरवासियों के सहयोग की अपील बैठक में नगर परिषद् द्वारा की गई है. नगर परिषद अंतर्गत के सैरातों की डाक पर भी विचार हुआ. उपर्युक्त बैठक में उपमुख्य पर्षद रत्नेश कुमार उर्फ़ बबलू सर्राफ, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सतीश कुमार, पार्षद कृष्णा प्रसाद उर्फ़ देवीलाल, धर्मेंद्र कुमार, अंचला देवी, नगर प्रबंधक रितेश कुमार शामिल हुए. शहर को ओडीएफ घोषित करना परमावश्यक है लेकिन पहले बड़े बड़े कार्यालयों के आस-पास के क्षेत्र को ओडीएफ घोषित करने की प्रारंभिक पहल आवश्यक है और उसमें अतिक्रमण बाधक साबित हो रहा है.