दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक युवक को शौच के बहाने ले जाकर जानलेवा हमला किया गया। मामले में मिर्जापुर गांव निवासी झमझम महतो
ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाना को दिये गये आवेदन में झमझम महतो ने कहा है कि वह अपने दरवाजे पर थे। इसी क्रम में गांव के रामचंद्र मुखिया
आया व बोला कि चलो सरेह में शौच क्रिया करके आते है। उसके कहने पर झमझमउसके साथ चल पड़ा। वहां पहुंचने पर चनमन मुखिया, सुखल मुखिया, मुसाफिर
मुखिया, नथुनी मुखिया, राकेश मुखिया उस पर जानलेवा हमला कर दिये। लाठी व फट्‌ठा से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। साथ ही पॉकेट से 12 सौ रूपये व मोबाइल छील लिये। बाद में घायल को इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।