दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर फरार हुए युवक, बाइक व एक मोबाइल जब्त
बेतिया बानुछापर ओपी क्षेत्र के बगेलवा गांव के समीप से पुलिस की गश्ती वाहन देखते ही दो युवक यामाहा बाइक छोड़कर फरार हो गये। पुलिस बाइक के समीप से
एक मोबाइल सेट्स भी बरामद की है। मामले में ओपी के सअनि ललन राम ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में कहा गया है कि सअनि ललन राम
गश्ती पर थे। इसी क्रम में बेलवा गांव के समीप एक यामाहा बाइक पर सवार होकर दो युवक आ रहे थे। ज्योही उनकी नजर पुलिस पर पड़ी, दोनों बाइक छोड़कर
गन्ने के खेत के तरफ फरार हो गये। पुलिस बाइक जब्त कर ली। जब बाइक के पास पुलिस पहुंची तो वहां से एक गिरा पड़ा मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
जिसमें आउडिया कंपनी का सीम लगा हुआ था। पुलिस सीम का डिटेल्स निकालने में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि बाइक चोरी का हो सकता है।