गोलु शुक्ल की रिपोर्ट :-
चनपटिया :- चनपटिया प्रखंड के दक्षिणी घोघा पंचायत के पाटबंधी फिल्ड में जीपीएल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि चनपटिया थाना प्रभारी मनीष कुमार शर्मा एवं कुमारबाग थाना प्रभारी राजीव कुमार रजक के द्वारा किया गया। टूर्नामेंट के शुरुआत मैच नेपाल एवं सत्वरिया के बीच खेला गया। टूर्नामेंट के आयोजक रितुराज श्रीवास्तव ने बताया कि इस टूर्नामेंट में चार लीग मैच व दो सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।जिसमे जैतिया, घोघा ,सरिसवा नेपाल , गोरखपुर साठी सत्वरीया मोतिहारी आदि जगहों की टीमें भाग ले रही है।मौके पर पवन शुकला रमेश मिश्र विनोद मिश्रा प्रमोद शुक्ला कृष्ण मुरारी कुमार नंद किशोर कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।वही अंपायर संदीप शुक्ला एवं अभिषेक कुमार की भूमिका में रहे।जबकि कमेंटेटर की भूमिका में पवन शुकला रहे।





Recent Comments