सारण :थ्रेसर से निकली चिंगारी से खेत में रखे सैकड़ो गेहूं का बोझा जलकर हुई राख, पीड़ित किसान का रो- रो कर बुरा हाल


अमनौर /सारण
अमनौर

थाना क्षेत्र के ढोरलाही कैथल गांव में गेहूं दौंवनी के दौरान थ्रेसर से निकली चिंगारी से लगी आग में सैकड़ों बोझा गेहूं जल कर नष्ट हो गयी. मंगलवार को हुई इस अगलगी की घटना में सुजीन्द्र राय, शिवकुमारी देवी सहित आधा दर्जन किसान के सैकड़ों गेहूं का बोझा व भूसा जलकर राख हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने पम्प सेट के सहयोग से आग पर काबू पाया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि खेत में थ्रेसर से स्थानीय किसान अपने – अपने गेहूं का दौंवनी करा रहे थे कि अचानक थ्रेसर मशीन से चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते आग की चपेट में वहां रखे सैकड़ों गेहूं का बोझा उसके चपेट में आ गई. उक्त घटना के बाद पीड़ित शिवकुमारी देवी का रो रो कर बुरा हाल है. बताया कि काफी मुश्किल से कर्ज लेकर महंगे खाद बीज डालकर फसल तैयार किया था. जो मेरा आज सबकुछ बर्बाद हो गया. अब कहा से महाजन का कर्ज उतारुगा. वहीं अन्य पीड़ित किसान भी इस घटना से मर्माहत है. अमनौर सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी प्रेमचंद मांझी मौके पर पहुंच जायजा लिया. जहां बताया कि दो किसानों का ही सैकड़ों बोझा गेंहू जलकर नष्ट हो गया है. सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर फसल मुआवजा दिया जाएगा.