बेतिया – गौनाहा:– *जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला विजेता बना सुपर ऐलेवन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* आईपीएल के तरह जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला विजेता सुपर ऐलेवन बना । टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुऐ सुपर ऐलेवन ने निर्धारित बीस ओवर में दोनो ओपनर बल्लेबाजो के अर्द्ध शतक के मदद से आठ विकेट खोकर 203 रन बनायी । लक्ष्य का पीछा कर रही डायमंड स्टार की सुरूआत काफी खराब रही शुन्य के स्कोर पर दो विकेट गिर जाने से टीम उबर नही पाई और 124 रन ही बना पुरी टीम आॅलआउट हो गई और टीम को 79 रनो से हार का सामना करना पड़ा ।

पार्क ग्राउंड गौनाहा पर खेले जा रहे जीपीएल टुर्नामेंट का पहली विजेता बनी सुपर ऐलेवन के टीम कैप्टन सद्दाम खुरानी व गार्जियन बृजेश यादव को अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा के हाथो विनर कप दिया गया । रनर रहे डायमंड स्टार के टीम कैप्टन फैयाज आलव व गार्जियन राजेश कुमार को गौनाहा थाना के एसआई राकेश कुमार यादव के हाथो रनर कप दिया गया । वही मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुपर ऐलेवन के खिलाड़ी ध्रमेश चौहान, सिरीज में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले डायमंड स्टार के खिलाड़ी अखिलेश यादव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार रेंजर साइकिल, बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार सुपर ऐलेवन के खिलाड़ी पप्पू यादव, बेस्ट बौलर का पुरस्कार राॅयल एलेवन के खिलाड़ी श्रीकांत कुमार, बेस्ट दर्शक का अवार्ड ओमप्रकाश साह को दिया गया ।
वही विजेता बनी टीम को नियोजित शिक्षक श्रीकांत बैठा ने 31500/-₹ का चेक देकर हौसला बढाया ।
विदित हो कि IPL के तरह GPL क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन क्षेत्र में पहली बार प्रखंड के पार्क मौदान पर 17 फरवरी को इन्ही दोनो टीमों के बीच उद्धाटन मैच खेला गया था । इस टूर्नामेंट में दो और टीमें हिरो एलेवन व राॅयल एलेवन भाग ली थी । प्रत्येक टीम को छः मैच खेलने का मौका मिला । जिसमें अच्छा खेल का प्रदर्शन कर सुपर ऐलेवन व डायमंड स्टार ने GPL क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल खेलना का गौरव प्राप्त किया । जिसमें पहली बार GPL क्रिकेट टूर्नामेंट सिरीज पर सुपर ऐलेवन ने कब्जा किया ।
मुख्य अतिथि के रूप मे बैंक मनेजर मुन्ना कुमार, दुलम पासवान, आजीवन कुमार, सहरा बैंक मनेजर एम डी अख्तर, कमेंटेटर परमानंद कुमार, संयोजक सह पुर्व कैप्टन अमीत कुमार गुड्डू, अनुराग कुमार सचिव, परमानंद राउत, मनोज जायसवाल तकनीकी सहायक, संजय नंदी, गुंजन कुमार, संतोष कुमार फील्ड अम्पायर , राकेश चौधरी, शैलेंद्र कुमार, राहुल कुमार, कृष्ण जोशी, रणबीर श्रीवास्तव, सुरेश कुमार चौधरी, प्रेम चंद्र श्रीवास्तव, निर्मल शर्मा, उदय सिंह, संतोष चौधरी, सभी SCC के सक्रिय सदस्य सहित हजारो की संख्या में पहुचें दर्शक इस सुनहरी जीत का गवाह बनें । प्रतियोगिता को सफल बनाने में SCC के सक्रिय सदस्यों की अहम भूमिका रही ।