बेतिया – गौनाहा:–*अंतराष्ट्रीय महीला दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र की महिलाऐ पहुची भितिहरवा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवश के अवसर पर महात्मा गांधी की कर्मभूमि भितिहरवा गांधी आश्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ अन्नपूर्णा जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ गौनाहा के द्वारा मनाया गया ।
इस मौके पर गौनाहा , रुपवलिया भितिहरवा, लक्षनौता, बेलवा और माधोपुर पंचायत की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के जीविका समूह द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उपस्थित महिलाओं ने खुले में शौच नहीं करने अपने लड़के और लड़कियों की शादी में दहेज नहीं लेने तथा नहीं देने तथा बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाने का शपथ भी लिया । महिला दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह का विधिवत उदघाटन डीएलएफ की अध्यक्षता गायत्री देवी सचिव रोशनी वर्मा तथा कोषाध्यक्ष सुभावती देवी ने दीप प्रज्वलित करके किया । समारोह को संबोधित करने वाले वक्ताओं में प्रखंड जीविका के बीपीएम प्रशांत कुमार, समूह समन्वयक धीरज कुमार, कृष्णा प्रसाद, हरि किशोर दास और अर्जुन राम प्रमुख थे ।