बेतिया – गौनाहा:– *अंचल परिसर के कोने-कोने पर बैठा हैं आरटीपीएस का दलाल*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* अंचल परिसर के कोने-कोने में बैठा हैं दलाल ये उस समय चरितार्थ हुआ जब गौनाहा बंगाली कलोनी निवासी खेतीस सरकार का पुत्र अनिल कुमार सरकार व अंचल क्षेत्र के मेधौली निवासी सोनालाल महतो की पत्नी सुधा देवी के बीच जब एक सौ पचास रूपये को लेकर मारपीट की स्थति उत्पन्न हो गयी । उसके बाद उक्त महिला इस मामलें की शिकायत प्रखंड कार्यालय पहुंचे अपने मुखिया पति अर्जुन राम से कि ।

जब मुखिया पति इस मामलें की पुछताछ उस युवक से गहनता से किया तो उसने इस बात को स्वीकार करते हुऐ कहा की प्रति आवेदन जमा करने के लिए काउंटर पर पचास रूपया लिया जाता हैं और उस आवेदन को भरने के लिए पचास रूपया चाहिए और आवेदन जमा करने का मेहनताना सौ रूपया चाहिए । यानी कुल मिलाकर चार सौ रूपया उक्त यूवक एक आवेदनकर्ता से लेता हैं और उस आवेदक का कार्य कर करवाता हैं ।

जिसमें उस महिला ने उसे दो सौ पचास रूपया दे दिया था और एक सौ पचास रूपये के लिए तु तु मैं मैं हो रही थी । विदित हो कि गौनाहा अंचल व ब्लॉक परिसर के कोने-कोने पर दलाल बैठा हैं और हर काम के लिए खुलेआम दलाली होती हैं । इस संबंध में पुछे जाने पर अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि आरटीपीएस के आसपास मंडरा रहे दलालो पर नजर रखी जा रही हैं । इससे पहले दो दलालो के उपर एफआईआर दर्ज भी कराया गया हैं ।




Recent Comments