दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
तिरहुत प्रक्षेत्र के आरक्षी महानिरिक्षक सुनील कुमार बुधवार को दोपहर बेतिया एसपी कार्यालय पहुंचे जहां सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

तदोपरांत पुलिस जिला के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने SP जयंत कांत से कहा कि शराब, लॉटरी व जाली नोट के तस्करों पर पैनी नजर रखें और उनके मंसूबों को कामयाब न होने दें । उन्होंने कहा कि आम पब्लिक से प्रेमपुर्वक संबंध बनाएं ताकि पुलिस पर से लोगों का उठ रहा विश्वास पुनः कायम हो सके । नेटवर्किंग का युग है, नेट से जुड़े हुए सभी लोगों से कांटेक्ट में रहने पर अपराधियों के संबंध में बहुत सारी जानकारीयां मिलती हैं अतः अपने नेटवर्किंग को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि SC ST के लंबित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करें । वैसे सरकार का भी आदेश है कि SC ST के मामले में शिथिलता नहीं बरतें । जिस थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ ज्यादा बढ़ेगा उस थानाध्यक्ष को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा वह कार्रवाई के लिए तैयार रहें। समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से कई बिंदुओं पे चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए । समीक्षा बैठक में चंपारण रेंज के डीआईजी ललन मोहन प्रसाद, पुलिस अधीक्षक जयंत कांत, एसडीपीओ पंकज रावत, मुख्यालय डीएसपी अरुण कुमार सिंह सहित सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष उपस्थित थे ।