बेतिया:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया द्वारा नमन शहीद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 आज दिनांक 23-3- 2017 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया जिला द्वारा महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में नमन शहीद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामप्रताप नीरज,प्रो. आरके. चौधरी एवं परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव की तस्वीर पर पुष्पअर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।साथ ही नारा लगते रहें कि भगत सिंह अमर रहे,राजगुरु अमर रहे एवं सुखदेव अमर रहें।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रचार्य डाँ. रामप्रताप नीरज एव डाँ.आरके चौधरी नें कहां की हम सभी को इन वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए । वर्तमान समय में ऐसे वीर सपूतों के जीवन दर्शन और भी प्रसांगिक हो जाता है।वहीं परिषदके राष्ट्रीय कार्यकारी परिषदे सदस्य धनरंजन कुमार गुड्डू ने कहां की आजाद भारत के हम युवाओं को वीर क्रांतिकारी भगत सिंह ही हैं इन महान क्रांतिकारीयों को देश का युवा पीढ़ी हमेशा याद करेगा।
कहां की अंग्रेजों ने तो भगत सिंह को फांसी दे दी पर देशवासियों के दिल में आज भी जिंदा हैं। वहीं नगर सहमंत्री राहुल पांडे ने कहा कि भगत सिंह के बताइए मार्गो पर चलकर ही देश को सच्ची आजादी मिल पाएगी ।वही कार्यक्रम के अंत में महारानी जानकी कुंवर कॉलेज के अध्यक्ष रवि कुमार पटेल ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज देश में कुछ ऐसे भी संगठन है जो भारत माता के वीर सपूत भगत सिंह के नाम एवं उनके तस्वीर का उपयोग कर के देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त है ।यह देश के एकता और अखंडता के लिए ख़तरा हैं आज के युवा पीढ़ी को ऐसे संगठनों से सचेत रहने की आवश्यकता है। मौके पर पीयूष मिश्रा ,रजनीश गोस्वामी, चंदन सिंह ,अभिषेक राज, रंजन कुमार, रविप्रकाश प्रकाश मिश्रा ,राजवीर कुमार ,आदित्य कुमार ,गोलू कुमार, मुन्ना कुमार बंटी कुमार ,मोनू कुमार, विक्की कुमार के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें॥




Recent Comments