दरियापुर(सारण)।जिस प्रकार माता-पिता हर दुःख दर्द को सहन कर अपने बच्चों को प्यार से पालकर बड़ा करते हैं तथा उनकी पल पल देख रेख करते हैं.ठीक उसी प्रकार जब माता पिता भी बुजुर्ग हो जाए तो उन्हें भी प्यार के साथ पल पल देख रेख करनी चाहिए.आज के युवा पीढ़ी को भी ये मानना और करना होगा कि बुजुर्गो का सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है.उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने मंगरपाल पंचायत में सांसद राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से चलने में असमर्थ बुजुर्गो के बीच ह्वील चेयर को सौंपते हुए कही.जानकारी के अनुसार मंगरपाल पंचायत के सचितानंद सिंह तथा महेश्वर प्रसाद सिंह उम्र के अंतिम पड़ाव पर है तथा चलने फिरने में बिल्कुल असमर्थ हैं.दोनों बुजुर्गो और परिजनों की परेशानी को देखते हुए गांव के ही संजीत सिंह, अरविंद सिंह और रंधीर सिंह ने भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह से ह्वील चेयर के लिए प्रस्ताव को रखा.जिसके उपरांत राकेश कुमार सिंह ने तुरंत स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी को इस बात का जानकारी दिया.जानकारी मिलते ही राजीव प्रताप रूडी ने अपने प्रतिनिधि को निर्देश देते हुए दोनों बुजुर्गो को ह्वील चेयर दिलवाने का काम किया.ह्वील चेयर मिलने के उपरान्त दोनों बुजुर्गो ने राजीव प्रताप रूडी और राकेश कुमार सिंह को धन्यवाद प्रकट किया है.इस मौके पर जय प्रकाश सिंह, मृत्युंजय सिंह,अनुज गिरी आदि उपस्थित थे.