
हैंडबॉल की लोकप्रियता गाँवो में तेजी से बढ़ रही है- एसपी, सारण
छपरा : सारण जिले के बनियापुर में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं बिहार हैंडबॉल के तत्वाधान में सारण जिला हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित 24 वी ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता का 4 दिवसीय सफल आयोजन सम्पन्न हुआ । बनियापुर के संत जलेश्वर अकादमी परिसर में आयोजित प्रतियागिता के मुख्य अतिथि सारण एसपी हरकिशोर राय एव भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष सह हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरकिशोर राय ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हैंडबॉल खेल आज तेज गति से लोकप्रिय हो रहा है। बिहार हैंडबॉल में हमेशा राष्ट्रीय पदक अपनी झोली में ला रहा है। सारण के गाँवो में हैंडबॉल पहचान बना चुका है।

खिलाड़ी नौकरी पा रहे है । मौके पर समारोह को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद , बिहार हैंडबॉल के अध्यक्ष पंकज कुमार , कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, बीडीओ बनियापुर सुदामा प्रसाद सिंह, प्रातः कालीन मैच सत्र में बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन सह आयोजन अध्यक्ष विधान पार्षद इंजीनियर सचिदानन्द राय , विद्यालय संरक्षक राजकिशोर राय , सारण हैंडबॉल के चेयरमैन डॉ हरेन्द्र सिंह , अध्य्क्ष कृष्णमोहन सिंह , समाजसेवी मनोज कुमार सिंह पप्पू जी, परशुराम सिंह, रमेश सिंह , ओभर एयर के करण सिंह , विद्यालय प्रबन्धक विनीत कुमार , अप्पू जी सहित अन्य ने संबोधित किया। अतिथियों, तकनीकी पदाधिकारी, समाजसेवी , आयोजक मंडल एवं पत्रकारों को एसपी सारण ने सम्मानित किया। समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सारण जिला हैंडबॉल सचिव सह प्रतियोगिता के आयोजन सचिव संजय कुमार सिंह ने किया।
पुरुष वर्ग के फाइनल मुक़ाबले में बिहार ने झारखण्ड को 23- 21 के अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी एवं गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, झारखण्ड उपविजेता बना और रजत पदक प्राप्त किया। पश्चिम बंगाल एव मणिपुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान की ट्रॉफी एव कस्य पदक प्राप्त किया ।
महिला वर्ग में बिहार विजेता ट्रॉफी एवं स्वर्ण पदक, पश्चिम बंगाल उपविजेता ट्रॉफी के साथ रजत पदक ,जबकि असम एवं मणिपुर को संयुक्त रुप से तृतीय स्थान की ट्रॉफी के साथ कांस्य पदक मिला।
Shiwani singh




Recent Comments