
बनियापुर(सारण)।रविवार की देर रात्रि कार से बारात में शामिल होने जा रहे चार युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।चारों युवक एक ही गांव के है।मृतकों में बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव निवासी रघुनंदन दुबे के इकलौते पुत्र 23 वर्षीय नवेन्दु कुमार दुबे उर्फ धूमल,रामप्रवेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार सिंह,स्व रामबालक सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह एवं अनिल ओझा के 22 वर्षीय पुत्र सुमंत ओझा बताए जाते है।वही कार में सवार देव बहादुर सिंह के पुत्र अमन कुमार आंशिक रूप से जख्मी हुए है।जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।सभी युवक गांव से बारात में शामिल होने के लिये देर शाम को घर से निकले थे।बारात बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर से एकमा के खानपुर गई थी।जिसमे शरीक होने के लिये सभी युवक नवेन्दु के कार में सवार हुए थे।घटना के दौरान कार भी सड़क के किनारे पानी लागे गहरे गड्ढे में गिरने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।जिसे पुलिस प्रशासन के सहयोग से जेसीबी मशीन से बाहर निकाला गया।स्थानीय लोगों की माने तो घटना स्थल करही चंवर के पास सड़क पर घुमावदार मोड़ है।जहाँ कार चालक के अनियंत्रित होने से घटना हुई है।
चार युवकों की मौत से गांव में छाया मातम
एक ही गांव के चार युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नटा पसरा गया।घटना से स्तब्ध गांव में सोमवार को दर्जनों घरों में चूल्हा नही जला।घर परिवार के लोगों के साथ-साथ आस पड़ोस के घरों में भी इस हृदय विदारक घटना को लेकर लोग काफी दुःखी है।वही परिजनों की चीख-पुकार और करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल भयावह दिख रहा है।वही परिजनों को समझाने में स्थानीय लोगों को काफी मसक्कत करनी पड़ रही है।
नवेन्दु की मां तारा देवी दहाड़े मार कर रो रही थी।जिनको देख स्थानीय लोगों की भी आंखे नम हो गई।नवेन्दु अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।जिसका जन्म माता-पिता के शादी के काफी समय बाद हुआ था।जिससे वह अपने परिवार का काफी दुलार सदस्य था।इधर अंकित कुमार सिंह दो भाइयों में बड़ा था।जबकि अभिषेक सिंह दो भाइयों में छोटा था।जबकि सुमंत ओझा छह भाइयों में सबसे छोटा बताया जाता है।सभी मृत युवकों के घरों में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




Recent Comments