बसंतपुर में सुबह 9 बजे से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
बसंतपुर (सिवान) : बसंतपुर फीडर से गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य को ले सुबह 9 बजे से संध्या 5.30 बजे
तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए जेई नीरज कुमार ने बताया कि कनेक्शन तथा अन्य तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करने का काम किया जाएगा। इस कारण उक्त समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।