बनियापुर (सारण) प्रवासियों का आना प्रारम्भ हो गया है।जिसको लेकर कोरेंटाइन सेंटरो पर प्रतिनियक्त पदाधिकारियो को एलर्ट कर दिया गया है।इसी क्रम में रविवार को बनियापुर पहुंचे 15 प्रवासी मजदूरों को कोरेण्टाइन सेंटर भेजा गया। अन्य पांच मजदूरों को भोजन कराने के बाद दूसरे प्रखण्ड में भेजने की व्यवस्था की गई। ये पांच मजदूर लहलादपुर, जलालपुर तथा अमनौर के थे। जो बनियापुर के मजदूरों के साथ ही यहां आ गए थे। सीओ स्वामीनाथ राम ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के ठहराव के लिए प्रखण्ड में 16 कोरेण्टाइन सेंटर बनाये गए हैं।
फिलहाल मजदूरों को कोरेण्टाइन सेंटर बने एमडी उच्च विद्यालय कन्हौली में रखा गया है। जैसे जैसे प्रवासी मजदूरों की संख्या बढ़ेगी, दूसरे सेंटर पर इनके ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। कोरेण्टाइन सेंटर पर प्रवासी मजदूरों के ठहराने की उचित व्यवस्था के साथ साथ भोजन, मास्क, सेनेटाइजर, साबुन, गिलास, थाली तथा आवश्यक वस्त्र की व्यवस्था भी की गई है।
सीओ ने बताया कि सभी सेंटर पर पांच रसोइयों को प्रतिनियुक्त किया गया है। देखरेख के लिए एक अधिकारी भी प्रतिनियुक्त किये गए हैं।




Recent Comments