फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को ले 45 टीमें गठित
✍परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) :बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा बुधवार से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद सिंह ने बताया कि इसके लिए 45 टीमें गठित की गई हैं। इस अभियान में इसमें महिला, पुरुष, बच्चे सबको गोली खिलाई जाएगी। ताकि इस रोग से लोग वंचित रहें।2 से 6 वर्ष तक के बच्चों को 1 गोली, 7 से 15 वर्ष के बच्चों को 2 गोली तथा 16 से अधिक उम्र के लोगों को 3 गोली खिलाई जाएगी।
——




Recent Comments