
वाराणसी 15 फरवरी ,2023;पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल रेल मदद सेवा के माध्यम से रेल यात्रियों की समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु लगातार प्रयासरत है । इसी क्रम में दिल्ली से मालदा टाउन जा रही गाड़ी सं-13414 फरक्का एक्सप्रेस के स्लीपर कोच सं S-3 के बर्थ सं-71 पर यात्रा कर रही 38 वर्षीय महिला यात्री लाल बानो को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही थी और उन्होंने अपने मोबाइल के माध्यम से 13:12 पर रेल मदद पर अपनी समस्या बताई । सूचना के आधार पर उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय की टीम फरक्का एक्सप्रेस के वाराणसी जं पर पहुँचने के पूर्व पहुँच गयी । गाड़ी के प्लेटफार्म सं-5 पर प्लेस होते ही मंडल चिकित्सालय की मेडिकल टीम महिला यात्री के बर्थ पर पहुँच कर महिला का परिक्षण किया और मंडल रेल चिकित्सालय में कार्यरत मंडल चिकित्सक डॉक्टर आयुष श्रीवास्तव एवं डाक्टर अमरनाथ ने अपने टीम के साथ केबिन खाली कराकर परदों से कवर करके आवश्यक मेडिकल सुविधाओं के साथ उक्त महिला का सुरक्षित प्रसव कराया और महिला को आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराईं । महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। जच्चा एवं बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। महिला यात्री ने चिकित्सकीय टीम एवं रेलवे प्रशासन को आकस्मिक सेवा के लिए धन्यवाद दिया गया। तदुपरांत महिला यात्री उसी फरक्का एक्सप्रेस से अपने गन्तव्य के लिए रवाना हो गयी ।
इनपुट –अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments