प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के वर्षगांठ पर ग्रामीण चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
रेफरल अस्पताल तरैया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने ग्रामीण चिकित्सकों को दिया प्रशिक्षण
तरैया(सारण): 26.06.2019/
प्रखण्ड के आदर्श मध्य विद्यालय तरैया के प्रांगण में बुधवार को प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के दूसरे वर्षगांठ पर ग्रामीण चिकित्सको के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने जेई,एईएस, चमकी बुखार,कलाजर, टीबी आदि रोगों के उपचार के प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण के बाद प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के द्वारा समाज मे उत्कृष्ट कार्य के लिए बेहतर चिकित्सकों को संस्था के माध्यम से सम्मानित किया गया।चिकित्सक डॉ मजिस्टर राय, डॉ रंजीत सिंह,डॉ रामप्रवेश राय, डॉ राजकिशोर साह, डॉ असलम,डॉ रमेश सिंह,डॉ विश्वनाथ राय, डॉ श्रीराम तिवारी,डॉ राजकुमार राय, डॉ धीरज कुमार सिंह,डॉ. रंजन कुमार,डॉ संजय कुमार यादव,तारकेश्वर गिरी,डॉ विन्देश्वरी सिंह,डॉ ध्रुव कुमार आदि को अंगवस्त्र एवं मोमेंटम देकर सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह,भगवतपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव,डॉ त्रिलोकी नाथ सिंह,प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के सचिव डॉ मनोज पंड़ित, अध्यक्ष डॉ.वीरेंद्र गिरी एवं कोषाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया।कार्यक्रम का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री नाथ प्रसाद ने किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ असलम ने किया।