गर्मी के छुट्टी के दौरान निजी स्कूल से लाखों की चोरी
गड़खा(सारण):थाना क्षेत्र के सैद सराय गाँव स्थित नवलखा मन्दिर से एक निजी स्कूल से सभी कमरों की ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली गई। 4 जून से 24 जून तक स्कूल की छुट्टी थी। छुट्टी के दौरान जैसे ही शिक्षकों ने स्कूल का ताला स्कूल खोल कर अंदर गए तो देखे की सभी कमरे की ताला टूटी हुई थी। इस संबंध में स्कूल के हेडमास्टर दरियापुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर निवासी अशोक कुमार सिंह थाना में आवेदन देकर कहा है कि 22 दिनों की गर्मी की छुट्टी के बाद बुधवार सुबह जैसे ही स्कूल खुले तो सभी ताले टूटे हुए थे। स्कूल से 4 लैपटॉप, दो सीपीयू,6 मॉनिटर दो सीसीटीवी, कैमरा ढाई सौ कॉपी, 6 बण्डल किताब, स्कूल ड्रेस, बर्तन, बैंक ऑफ बड़ौदा के चेक बुक, शिक्षकों का कपड़ा एवं मंदिर की दानपेटी समेत नगद 2 हजार तथा बगल की दुकान जिसमें खाने-पीने की समान एवं जरूरी कागजात सब गायब था। जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है।2014 से मन्दिर परिसर में किराये पर कमरा ले स्कुल की संचालन होती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गए।