पटना। मंगलवार को पटना के मंदिरी स्थित आवास से पप्पू यादव को हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें गांधी मैदान थाने ले जाया गया है। पप्पू यादव के करीबी नेता ने बताया है कि उन पर लॉकडाउन तोड़ने की धाराएं लगाई गई है।वही पापु यादव ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी साझा की है।वही कहा जा रहा है कि पप्पू यादव ने पुलिस को कहा कि पुलिस कहे कि हम नही घूमेंगे ,तो इसके लिए मैं तैयार हूं और लिखित रूप में भी लिख कर दे दूंगा।लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले नजरबंद किया फिर हिरासत में लेकर थाने गई।