
मांझी। सारण प्रमंडल हमारी राजनीतिक कर्मभूमि है। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिस विधान सभा सीट से टिकट देगा उसी सीट से मैं चुनाव लड़ूंगा। यह बातें भाजपा के वरीय नेता व कुँअर वाहिनी के अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी ने मांझी के बलिया मोड़ पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहीं। वे अपने काफिले के साथ यूपी के विंध्याचल मन्दिर में दर्शन पूजन करने जाने के क्रम में बलिया मोड़ पर थोड़ी देर के लिए रुके थे। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के पक्ष में बिहार की जनता अपना मन बना चुकी है तथा आसन्न बिहार विधान सभा चुनाव में गठबंधन दो तिहाई बहुमत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि सिवान के दरौंदा तथा सारण के एकमा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता लगातार उनसे चुनाव मैदान में उतरने का आग्रह कर रहे हैं। इससे पहले बलिया मोड़ पहुंचने पर रणविजय सिंह उर्फ धड़ाका सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।




Recent Comments